Whatsapp Username फीचर क्या है ? कैसे करता है काम?

WhatsApp Username फीचर ने लोगो के मन में एक अलग ही उत्तेजना पैदा कर दी है। सबसे अच्छी बात ये है कि यह प्राइवेसी के नजरिये से भी एक बहुत बड़ा अपडेट है। अब तक Whatsapp पर किसी से भी बात करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी होता था। लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद, आप बिना अपना नंबर बताए सिर्फ एक यूनिक यूजरनेम (जैसे- @YourName321) शेयर करके दूसरों से कनेक्ट और चैट किया जा सकेगा।

Whatsapp Username फीचर
Whatsapp Username Feature Reservation

यदि देखा जाये तो Whatsapp के दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं, इसलिए कंपनी ने Username Reservation शुरू किया है ताकि लोग अपना मनपसंद नाम पहले ही बुक (Reserve) कर सकें, जिससे कोई दूसरा उसे न ले पाए। इससे लोगो को उनका नंबर प्राइवेट रखने में काफी सहायता मिलेगी।

Whatsapp Username फीचर कैसे काम करता है?

मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह प्राइवेट:

अब होगा ये कि जो लोग आपके कॉन्टैक्ट्स में पहले से सेव नहीं हैं, उन्हें आपका मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा; बल्कि उसकी जगह सिर्फ वो username दिखाई देगा जो आपने खुद सेलेक्ट किया होगा।

कोई पब्लिक डायरेक्ट्री नहीं होगी:

इंस्टाग्राम या फेसबुक की तरह वॉट्सऐप पर कोई भी सिर्फ नाम डालकर आपको सर्च नहीं कर पाएगा। सामने वाले को आपका सटीक (Exact) यूजरनेम पता होना चाहिए, तभी वो आपसे whatsapp पर चैट शुरू कर सकता है।

WhatsApp Username कैसे बनाएं और रिजर्व करें?

अगर आपके अकाउंट में WhatsApp Username फीचर आ गया है, तो इसे ऐसे इस्तेमाल करें:

  • WhatsApp खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर ⋮ (Three Dots) पर टैप करें।
  • Settings में जाएँ।
  • अपनी Profile Photo/Name पर टैप करें।
  • अगर आपके अकाउंट में फीचर उपलब्ध है, तो Username का विकल्प दिखाई देगा।
  • Username पर टैप करें।
  • अपनी पसंद का यूनिक यूज़रनेम लिखें (जैसे janeman123)।
  • अगर यूज़रनेम उपलब्ध होगा, तो ✔️ (हरा टिक) दिखाई देगा।
  • Save पर टैप करें।
Whatsapp Username Feature Steps

अगर Username का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो क्या करें?

  • WhatsApp को Play Store / App store से अपडेट करें।
  • कुछ समय इंतजार करें, क्योंकि यह फीचर अभी धीरे-धीरे सभी यूज़र्स को मिल रहा है।
  • अगर अपडेट के बाद भी नहीं दिखता, तो इसका मतलब है कि आपके अकाउंट में अभी रोलआउट नहीं हुआ है।

निष्कर्ष:
फिलहाल whatsapp Username का यह फीचर धीरे-धीरे सभी डिवाइसेज पर रोलआउट होगा। ऐसे में हो सकता था आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके सम्बंधित और ज्यादा जानकारी के लिए आप whatsapp के official वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं – https://www.whastapp.com

अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें। ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद जानकारी के लिए Viral Mudda पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top