Maa Inti Bangaaram : 17 जुलाई को JioHotstar OT पर रिलीज होगी सामंथा की Blockbuster film

Maa Inti Bangaaram OTT Release 17 July 2026 on JioHotstar featuring Samantha Ruth Prabhu

अगर आप भी साउथ फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो सामंथा की फिल्म Maa Inti Bangaaram होने वाली है OTT पर रिलीज़। आइये जानते हैं विस्तार से।

Maa Inti Bangaaram OTT Release 17 July 2026 on JioHotstar featuring Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रुथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित फिल्म Maa Inti Bangaaram अब 17 जुलाई 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की सुपरहिट तेलुगु फिल्म Maa Inti Bangaaram अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद IMDB पे 8.5 की रेटिंग वाली ये फिल्म अब यह फिल्म 17 जुलाई 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज़ की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

Maa Inti Bangaaram OTT Release Date

अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, तो अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलेगा।

  • फिल्म: Maa Inti Bangaaram
  • OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar
  • OTT रिलीज़ डेट: 17 जुलाई 2026
  • भाषा: तेलुगु, हिंदी (अन्य भाषाओं में डब/सबटाइटल उपलब्ध होने की संभावना)

फिल्म की कहानी

Maa Inti Bangaaram एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें परिवार, रिश्तों और संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। पहले तो इसे एक सामान्य महिला के किरदार में दिखाया गया है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि अतीत में वह एक खतरनाक डॉन रह चुकी है। जब अचानक उसके सामने पुराने दुश्मन आ जाते हैं तब वह किसी तरह परिवार से छिप के उनसे पीछा छुड़ाती है।

फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने एक मजबूत महिला किरदार निभाया है, जो अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करती है। भावनात्मक कहानी, दमदार एक्शन और शानदार अभिनय इस फिल्म को खास बनाते हैं।

यह भी आपके लिए- Alpha Movie Review (2026): दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स लेकिन कहानी कमजोर

सामंथा रुथ प्रभु का दमदार कमबैक

इस फिल्म को सामंथा के करियर की सबसे बड़ी सोलो फिल्मों में गिना जा रहा है। रिलीज़ के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।

स्टार कास्ट

  • सामंथा रुथ प्रभु
  • दिगंत मंचाले
  • अन्य सहायक कलाकार

निर्देशक: बी. वी. नंदिनी रेड्डी

JioHotstar पर क्यों देखें?

यदि आपको इमोशनल ड्रामा, फैमिली स्टोरी और एक्शन फिल्मों का शौक है, तो Maa Inti Bangaaram आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। फिल्म में शानदार सिनेमैटोग्राफी, बेहतरीन म्यूजिक और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।

अगर आप सामंथा रुथ प्रभु के फैन हैं या अच्छी साउथ फिल्मों के शौकीन हैं, तो 17 जुलाई 2026 को JioHotstar पर रिलीज़ होने वाली Maa Inti Bangaaram को मिस न करें। थिएटर में शानदार सफलता के बाद अब यह फिल्म OTT पर भी रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल कर सकती है।.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top